आसनसोल से साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन शीघ्र

आसनसोल : शिल्पांचल में साहित्य के विकास को लेकर गिरजा मोड़ में बैठक की. इसमें डॉ संतराम, अंजू सिंह, महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ब्रजेश कुमार पांडे, मधुलिका कुमारी, विजय रवानी, गांधी प्रसाद नोनिया, निरंजन गुप्ता, नीतू गुप्ता, डॉ आलम शेख, विजेन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र बर्नवाल आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता डॉ संतराम ने की. मौके पर विद्यासागर […]

आसनसोल : शिल्पांचल में साहित्य के विकास को लेकर गिरजा मोड़ में बैठक की. इसमें डॉ संतराम, अंजू सिंह, महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ब्रजेश कुमार पांडे, मधुलिका कुमारी, विजय रवानी, गांधी प्रसाद नोनिया, निरंजन गुप्ता, नीतू गुप्ता, डॉ आलम शेख, विजेन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र बर्नवाल आदि उपस्थित थे. अध्यक्षता डॉ संतराम ने की.
मौके पर विद्यासागर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर दामोदर मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही साहित्यिक पत्रिका ‘शिल्पांचल ज्योति’ का विमोचन किया जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है. आसनसोल के लिये यह गर्व की बात होगी. शिल्पांचल के साहित्यकारों के लिये बड़ी उपलब्धी होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में अर्धवार्षिक पत्रिका निकालने पर सहमति बनी है.
उन्होंने इसके लिये उपस्थित सभी सहयोगियों की प्रशंसा की. चुरुलिया क ॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संतराम ने बताया कि बैठक में बेहतर पत्रिका निकालने के लिये सभी से कीमती सुझाव लिये गये. विजेन्द्र कुमार ने बताया कि आसनसोल शहर विकास की ओर अग्रसर है. निगम का भी विस्तार हुआ है. लेकिन शहर में साहित्य के उत्थान की जरूरत है. इसे लेकर बैठक हुई. इसमें शिल्पांचल के वरीय और ख्याति प्राप्त साहित्यकार उपस्थित हुये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >