बूथों का निरीक्षण किया पर्यवेक्षकों ने

आसनसोल : शनिवार को होने वाले आसनसोल नगर निगम के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है. नगर निगम चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किये गये पर्यवेक्षकों ने गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण […]

आसनसोल : शनिवार को होने वाले आसनसोल नगर निगम के चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है. नगर निगम चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिये राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किये गये पर्यवेक्षकों ने गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया
इस दौरान उन्होंने आसनसोल उत्तर विधान सभा स्थित रेलपार तथा आसनसोल स्थित विभिन्न स्कूलों में बनाये गये मतदान केंद्रों तथा आसनसोल दक्षिण विधानसभा के बर्नपुर स्थित विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया. साथ ही मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं की सुविधा को दुरुस्त करने के लिये संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >