नये विजन, नयी योजना के साथ प्रत्याशियों ने संभाला मोर्चा

वार्ड संख्या 50 आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 50 में चुनावी मुकाबला कुछ अनुभवी तो कुछ नये चेहरों के बीच है.इलाके में प्रार्थियों की चुनौती बुनियादी समस्याओं से ज्यादा वार्ड में कुछ अलग करने और नये मुददों को लेकर है. इस वार्ड में बहुसंख्य लोग शिक्षित हैं वे नये और आधुनिक सोच, […]

वार्ड संख्या 50

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 50 में चुनावी मुकाबला कुछ अनुभवी तो कुछ नये चेहरों के बीच है.इलाके में प्रार्थियों की चुनौती बुनियादी समस्याओं से ज्यादा वार्ड में कुछ अलग करने और नये मुददों को लेकर है. इस वार्ड में बहुसंख्य लोग शिक्षित हैं वे नये और आधुनिक सोच, प्रगतिशील विचार धारा के लोग के प्रति अपना रूझान रखते हैं .

इस वार्ड में कुल मतदाताओं की संख्या 7,500 है. वार्ड क े लोगों की जरूरतें पानी, बिजली, सड़क से कहीं ऊपर है. इसमें तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी अभिजीत घटक, भाजपा के प्रार्थी इंद्रनील घोष, माकपा के प्रार्थी रामजी दुबे तथा कांग्रेस के प्रत्याशी परवेज खान मुकाबले में हैं. इस वार्ड अंतर्गत अपर चेलिडांगा, लोअर चेलिडांगा, हुचूक पाड़ा, संतोष मैदान, ग्रीन पार्क, नजरूल पल्ली इलाके शामिल हैं.

क्षेत्र के विकास के लिये आपने क्या किया?

अभिजीत: निगम में उनके तहत रेवेन्यू,होर्डिग व पार्किग विभाग थे. वर्ष 2009 में सालाना आय इस मद में 80 लाख रुपये की थी. उन्होंने इसे बढ़ा कर पांच करोड़ रुपये तक पहुंचाया. आदिवासी बहुल इलाक ों में स्पोर्ट्स और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित कराये. खेल-कूद को प्रोत्साहित किया. वार्ड के विकास के लिए भी कई योजनाओं को मंजूरी दी और रिकॉर्ड विकास कार्य किया.

रामजी : चुनाव में जीत मिलने के बाद विकास की योजनाएं बनायी जायेगी.

इंद्रनील : वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रियता रखी.

परवेज : समस्या के समाधान के लिए लगातार सक्रियता बनाये रखी.

वार्ड की प्रमुख समस्या और निष्पादन की योजना क्या है?

अभिजीत : वार्ड की अधिकांश समस्या का समाधान कर दिया गया है. सिर्फ पानी की समस्या है. प्रयास जारी है. सफाई नियमित रखनी होगी. वार्ड के निचले हिस्सों में जल जमाव होता है. इसका समाधान हो रहा है.

रामजी : बारिश होने पर पानी घरों में प्रवेश कर जाता है. बीपीएल कार्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है. जल निकासी की व्यवस्था तथा नाले का निर्माण होना चाहिये.

इंद्रनील : अपर्याप्त और अनियमित जलापूत्तर्ि होती है. वार्ड में सफाई नही है. पानी का इंतजाम किया जायेगा. वार्ड में सफाई पर ध्यान देंगे.

परवेज : वार्ड में गरीबों के पास आवास नहीं है. सरकारी सुविधाओं का अभाव है. सरकारी स्तर से घर बनाया जायेगा. सरकारी सुविधा का लाभ सभी को मिलेगा.

वार्ड के विकास को लेकर विजन क्या है?

अभिजीत : वार्ड में काफी कार्य हुआ है. पेयजल आपूर्ति ठीक करने के लिये पाइप लाइन बिछायी जायेगी. अधिकांश सड़कें पक्की हैं. शेष बची कच्ची सड़कों को पक्का किया जायगा. शिक्षा, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र में व्यापक कार्य हुआ है. पार्किग समस्या को दूर करने और शहर को और आधुनिक बनाया जायेगा. नयी योजनाओं के तहत आसनसोल को आदर्श शहर बनायेंगे.

रामजी : वार्ड के लोगों के साथ बैठ कर समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान होगा. नियमित बैठक कर समस्या सुनी जायेगी और हर संभव समाधान किया जायेगा.

इंद्रनील : सांसद, मंत्री के स्तर से आवंटित राशि से वार्ड में अधिक से अधिक विकास किया जायेगा. पानी, स्ट्रीट लाइट, सफाई की व्यवस्था होगी.

परवेज : वार्ड की समस्याओं को दूर किया जायेगा. वार्ड में पानी, बिजली, सड़क और अन्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे.

आपके पक्ष में ही क्यों करें मतदान?

अभिजीत : शहर में पिछले पांच साल में जो कार्य हुआ है वह जनता के सामने है. शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस कमिश्नरेट का गठन, आसनसोल में विश्वविद्यालय, जिला अस्पताल को आधुनिकीकरण, शहर में पक्की सड़कें, स्ट्रीट लाइटस सहित कई विकास कार्य किया है. समस्या में दिन रात उनके साथ हैं.

रामजी : भेदभाव को मिटायेंगे, गरीबों को उनका हक दिलायेंगे. लंबे समय से राजनीति में हैं, हमेशा इलाके के निवासियों के लिये कार्य किया है.

इंद्रनील : सांसद आसनसोल में विकास कर सकते हैं. आसनसोल का उन्नयन के लिये भाजपा ही सही विकल्प हैं.

परवेज : लोगों के सुख दु:ख में हमेशा साथ रहे हैं. इसलिये मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >