आसनसोल में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, तैनात होंगे 14 हजार कर्मचारी

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू हो गया है.

आसनसोल.

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का पहला चरण शुरू हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम एस. पोन्नम्बलम की देखरेख में यह प्रशिक्षण 27 और 28 मार्च को दो केंद्रों पर आयोजित किया गया. आसनसोल के डीएवी पब्लिक स्कूल और दुर्गापुर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में करीब 3500 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि शुक्रवार को दुर्गापुर केंद्र में भी इतनी ही संख्या में कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. 29 मार्च को भी 3500 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण, परीक्षा भी होगी

जिला प्रशासन ने 125 मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया है, जो कर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. इसमें ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग की तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है. मतदान प्रक्रिया के हर चरण जैसे बूथ की स्थापना, मतदाता पहचान, मॉक पोल, फाइनल पोल और रिपोर्टिंग का अभ्यास कराया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी होगी, जिसमें असफल रहने वालों पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

2504 मतदान केंद्र, पिंक और मॉडल बूथ की तैयारी

जिले में कुल 2504 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक बूथ पर कम से कम चार कर्मी तैनात रहेंगे. 30 प्रतिशत रिजर्व के साथ करीब 14 हजार कर्मियों की नियुक्ति की गई है. जिन केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, वहां 84 सहायक बूथ का प्रस्ताव भेजा गया है. इसके अलावा 243 पिंक बूथ और हर विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा. एक विशेष बूथ दिव्यांग कर्मियों के संचालन में रहेगा. प्रशासन ने निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने का भरोसा जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >