पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ खानी होगी जेल की हवा
बराकर : शराब पीकर ऑटो चलानेवाले चालकों की अब खैर नहीं है. यदि शराब पीकर ऑटो चलाते पकड़े गये तो जुर्माना के साथ उन्हें जेल की हवा खानी होगी. ये बातें एसीपी (ट्रैफिक) सुकांतो बनर्जी ने रविवार को कुल्टी ट्रैफिक गार्ड कार्यालय में ऑटो चालकों के साथ विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक के दौरान कहीं.
आईएनटीटीयूसी कुल्टी-रानीगंज, उत्तर आसनसोल के प्रभारी राजू अहलूवालिया ने ऑटो चालकों की समस्या को लेकर बात कर रहे थे. बैठक में ट्रैफिक ओसी सुखेन्दु चटर्जी भी उपस्थित थे. एसीपी ट्रैफिक श्री बनर्जी ने बेगुनिया मोड़ पर हो रही जाम की समस्या को लेकर शीघ्र ही बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स से बात करने का आश्वासन दिया.
बराकर में फुटपाथ पर बैठकर दुकानदारी करने वाले लोगों के कारण भी जाम लगता है. इस संबंध मे सभी को लेकर जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. कुमारधुबी की तरफ से नियामतपुर तक आने वाले ऑटो को लेकर कहा गया कि झारखंड और बंगाल को लेकर एक सीमा तय की जायेगा.
जिससे झारखंड से आने वाले ऑटो बेगुनिया मोड़ तक ही आ सके. उन्होंने शराब पीकर ऑटो चलानेवाले चालकों को चेतावनी दी है कि एक भी ऑटो चालक शराब पीते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. इस दौरान राजू अहलूवालिया ने कहा कि कइ बार देखा गया कि ऑटो में सफर के दौरान यात्रियों का समान छूट जाता है. लोकल ऑटो रहने पर छानबीन होने पर मिल जाता है. लेकर झारखंड का रहने पर समस्या होती है.
उनहोंने कहा कि समस्या को लेकर प्रत्येक महीने ऑटो चालकों को लेकर बैठक की जायेगी. इस अवसर पर विभिन्न ऑटो स्टैंड से आये एजेंट अब्दुल रियाज अंसारी, जीतु ठाकुर, वकील अहमद, अफरोज खान, भोला खान, सरफराज खान के अलावा आइएनटीटीयूसी के सुब्रत भादुड़ी, कपिलदेव प्रसाद, प्रदीप घोषाल, मानिक बिंद समेत बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित थे.
