घर से फरार छात्र को आरपीएफ ने परिवार से मिलाया

आद्रा : पारिवारिक मनमुटाव के कारण घर छोड़कर फरार हुए छात्र को पुरुलिया आरपीएफ ने उसके परिजनों से मिलाया. घटना के बारे में पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी संजय हाजरा ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे के लगभग एक 16 वर्ष के छात्र को पुरुलिया स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर संदिग्ध रूप से […]

आद्रा : पारिवारिक मनमुटाव के कारण घर छोड़कर फरार हुए छात्र को पुरुलिया आरपीएफ ने उसके परिजनों से मिलाया. घटना के बारे में पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी संजय हाजरा ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे के लगभग एक 16 वर्ष के छात्र को पुरुलिया स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर संदिग्ध रूप से घूमता देखा गया.

संदेह होने पर कार्यरत आरपीएफ के जवानों ने उससे पूछताछ करने पर हकीकत सामने आयी. युवक ने अपना नाम रोहन कुमार सिंह बताया, जो जमशेदपुर का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान पता चला अपने माता-पिता से झगड़ा कर वह घर से फरार हो गया और पुरुलिया पहुंच गया. आरपीएफ ने उसके बताए हुए फोन नंबर से छात्र के पिता कृष्णा सिंह से फोन पर बात की. खबर मिलते ही गुरुवार रात 11:30 बजे रोहन के परिजन पुरुलिया स्टेशन पहुंचकर नियमों के तहत रोहन को सही सलामत अपने घर ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >