कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस ने नेत्र जांच शिविर लगाया

अंडाल : पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के खुट्टाडीह कोलियरी में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस द्वारा नेत्र जांच शिविर और कंबल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. यहां मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पांडेश्वर विधायक जितेन्द्र तिवारी शामिल हुए. इस मौके पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि दिसंबर माह में इसीएल का […]

अंडाल : पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के खुट्टाडीह कोलियरी में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस द्वारा नेत्र जांच शिविर और कंबल वितरण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. यहां मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पांडेश्वर विधायक जितेन्द्र तिवारी शामिल हुए. इस मौके पर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि दिसंबर माह में इसीएल का उत्पादन सर्वाधिक हुआ है, यह अच्छी खबर है.

लेकिन यह खुशी सिर्फ इसीएल के अधिकारियों तक ही सीमित क्यों रहे. यह कोयलांचल में सभी के लिए खुशी की बात तब होती जब यहां के लोगों को सड़क, बिजली, पानी की बुनियादी सुविधायें तथा रहने के लिए एक बेहतर मौहाल दिया जाता. बिलपहाड़ी में किसी इसीएल मुख्यालय के अधिकारी को रहने कहा जाये तो वह नहीं रहेंगे.

वह यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. इसीएल और देश आगे बढ़ रहा है. यहां के लोग धूल, धुआं, बारिश सब को सह रहे हैं. इसके बदले में ग्रामीणों को क्या मिल रहा है. अगर इस रवैये में बदलाव नहीं आता है तो हमलोगों को भी अपने स्तर से सोचना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >