आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में विकासमूलक कार्य

आसनसोल : आसनसोल मंडल द्वारा रविवार को सीतारामपुर-झाझा सेक्‍शन पर अप दि‍शा में 06:45 बजे से 10:45 बजे तक चार (4) घंटे के लिए माल-गाड़ियां चलायी जायेंगी. फलस्‍वरूप कोचिंग पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा. रद्द करना (नि‍रस्‍तीकरण): 18 जनवरी को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर और 19 जनवरी को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी. साथ ही 18 जनवरी […]

आसनसोल : आसनसोल मंडल द्वारा रविवार को सीतारामपुर-झाझा सेक्‍शन पर अप दि‍शा में 06:45 बजे से 10:45 बजे तक चार (4) घंटे के लिए माल-गाड़ियां चलायी जायेंगी. फलस्‍वरूप कोचिंग पर निम्नानुसार प्रभाव पड़ेगा.

रद्द करना (नि‍रस्‍तीकरण): 18 जनवरी को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर और 19 जनवरी को 53050 मोकामा-हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी. साथ ही 18 जनवरी को 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर आसनसोल और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी. और दि‍नांक 19 जनवरी को 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर जसीडीह और आसनसोल के बीच रद्द रहेगी.

गाड़ियों का पुनर्निर्धारण: 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 18 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया जाएगा. यह हटि‍या से 22:00 बजे के बजाय 23:00 बजे खुलेगी. 63561 आसनसोल जसीडीह मेमू पैसेंजर को 19 जनवरी को पुनर्निर्धारित किया जाएगा. यह आसनसोल से 07:30 बजे के बजाय 08:30 बजे खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >