आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करेगी फिट्जी फॉर्चुनेट 40

मेधावी छात्रों को मिलेगी मदद दुर्गापुर : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आईआईटी-जेईई के लिए ट्रेनिंग देने के लिए देश के प्रीमियर इंस्टीट्यूट फिटजी द्वारा फॉर्चुनेट 40 प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. रविवार, 2फरवरी 2020 को यह आयोजित की जाएगी. फिटजी के निदेशक श्री आर. एल. त्रिखाने कहा की आईआईटी […]

मेधावी छात्रों को मिलेगी मदद

दुर्गापुर : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आईआईटी-जेईई के लिए ट्रेनिंग देने के लिए देश के प्रीमियर इंस्टीट्यूट फिटजी द्वारा फॉर्चुनेट 40 प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. रविवार, 2फरवरी 2020 को यह आयोजित की जाएगी. फिटजी के निदेशक श्री आर. एल. त्रिखाने कहा की आईआईटी में प्रवेश की प्रतियोगिता समय के साथ कठिन होती जा रही है.
यह बौद्धिक क्षमता वाले और मेधावी उम्मीदवारों के लिए भी एक आसानअभ्यास नहीं है, क्योंकि जेईई को क्रैक करने के लिए विधिपूर्वक कठोरप्रशिक्षण और मार्गदर्शन की बहुत आवश्यकता होती है और आर्थिक रूप सेकमजोर पृष्ठभूमि वाले छात्र ऐसे कोचिंग कार्यक्रमों का अक्सर लाभ नहींउठा पाते हैं. हमारा फार्चुनेट 40 प्रोग्राम ऐसे छात्रों के लिए इस बड़ीलीग में शामिल होने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है,जो आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के अभाव में इस अवसर को खो सकते हैं.
पिछले कुछ वर्षों में, हमारे द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त और प्रशिक्षित छात्रों में से कई छात्रों ने सफलता के नये मानदंड बनाये हैं और हमें काफीगर्वान्वित किया है. टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2020है और फार्चुनेट 40 बैच के लिए पात्र होने के लिए छात्रों को व्यक्तिगत विषय कट-ऑफ और साथ ही कुल कट-ऑफ को क्लियर करना अनिवार्य किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >