आसनसोल : वार्ड संख्या 25 अंतर्गत ओके रोड टेंपो स्टैंड के निकट इलाके के एक हजार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. जिला तृणमूल अध्यक्ष सह मेयर जितेंद्र तिवारी एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने लोगों को कंबल वितरण किया. श्री प्रसाद ने कहा कि स्कील इंडिया के तहत शहर के बुजुर्गों, विधवा माताओं को रोजगार के अवसर दिये जायेंगे. प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक स्टेडियम और एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जायेगा.
जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
Copied link
आसनसोल : वार्ड संख्या 25 अंतर्गत ओके रोड टेंपो स्टैंड के निकट इलाके के एक हजार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. जिला तृणमूल अध्यक्ष सह मेयर जितेंद्र तिवारी एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने लोगों को कंबल वितरण किया. श्री प्रसाद ने कहा कि स्कील इंडिया के तहत शहर के बुजुर्गों, विधवा माताओं […]
महिलाओं को घर बैठ कर जीविकोपार्जन के अवसर दिये जायेंगे. बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, पार्षद नसीम अंसारी आदि उपस्थित थे. दूसरी ओर बस्तीन बाजार इलाके में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किये गये. समारोह के मुख्य अतिथि जिला तृणमूल अध्यक्ष सह मेयर जितेंद्र तिवारी एवं समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को आयोजकों ने सम्मानित किया.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि कृष्णा प्रसाद के सहयोग से निगम के प्रत्येक वार्ड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण एवं सहयोग किया जा रहा है. एनआरसी और सीएए को देश के आम लोगों के खिलाफ बताते हुए इसे देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया. शिविर में 600 जरूरतमंद महिला पुरूषों को कंबल वितरित किया गया. मौके पर राकेश केडिया, बिमल जालान, राजीव कुशवाहा, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे.