12, 15, 19 को ट्रेन परिचालन होगा प्रभावित

चि‍त्तरंजन, जामताड़ा के बीच समपार फाटक के उपर चढ़ेगा गटर पॉवर और ट्रैफि‍क ब्लॉक की आवश्यकता, परिचालन में बदलाव आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के मेन लाइन सेक्‍शन में चि‍त्‍तरंजन और जामताड़ा के बीच समपार फाटक के स्‍थान पर उपरी सड़क पुल के नि‍र्माण हेतु पांच गर्डर स्‍थापि‍त किये जाने हैं. इसके लिए 12 अक्तूबर […]

चि‍त्तरंजन, जामताड़ा के बीच समपार फाटक के उपर चढ़ेगा गटर

पॉवर और ट्रैफि‍क ब्लॉक की आवश्यकता, परिचालन में बदलाव
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के मेन लाइन सेक्‍शन में चि‍त्‍तरंजन और जामताड़ा के बीच समपार फाटक के स्‍थान पर उपरी सड़क पुल के नि‍र्माण हेतु पांच गर्डर स्‍थापि‍त किये जाने हैं. इसके लिए 12 अक्तूबर , 15 अक्तूबर एवं 19 अक्तूबर को तीन दि‍नों के लि‍ए 13.00 बजे से 16.00 बजे तक पॉवर और ट्राफि‍क ब्‍लॉक की आवश्‍यकता है. परि‍णामस्‍वरूप इन दिनों विभिन्न ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 13007 हावड़ा – श्रीगंगानगर उद्यन आभा तूफान एक्‍सप्रेस को ब्‍लॉक के दि‍नों में हावड़ा से 120 मि‍नट के लि‍ए, 18420 जयनगर – पुरी एक्‍सप्रेस को 12 अक्तूबर एवं 19 अक्तूबर को जयनगर से 120 मि‍नट के लि‍ए पुनर्नि‍धारि‍त कि‍या जायेगा. इसके साथ ही 15235 हावड़ा – दरभंगा एक्‍सप्रेस को 12 अक्तूबर एवं 19 अक्तूबर को मार्ग में उपयुक्‍त तौर पर 90 मि‍नट के लि‍ए नि‍यंत्रि‍त कि‍या जायेगा. 13008 डाउन श्रीगंगानगर– हावड़ा उद्यन आभा तूफान एक्‍सप्रेस को ब्‍लॉक के दि‍नों में मार्ग में उपयुक्‍त तौर पर 140 मि‍नट के लि‍ए नि‍यंत्रि‍त कि‍या जायेगा.
17008 दरभंगा – सि‍कंदराबाद एक्‍सप्रेस को 15 अक्तूबर को मार्ग में 120 मि‍नट, 13332 पटना – धनबाद इंटरसि‍टी एक्‍सप्रेस को ब्‍लॉक के दि‍नों में मार्ग में उपयुक्‍त तौर पर 90 मि‍नट के लि‍ए, 11106 डाउन झांसी – कोलकाता प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम एक्‍सप्रेस को 12 अक्तूबर एवं 19 अक्तूबर को 10 मि‍नट के लि‍ए, 63568 डाउन झाझा – आसनसोल मेमू पैसेंजर को ब्‍लॉक के दि‍नों में पूर्व रेलवे सि‍स्‍टम पर मार्ग में उपयुक्‍त तौर पर 45 मि‍नट तथा 73538 डाउन जसीडीह – अंडाल पैसेंजर को ब्‍लॉक के दि‍नों में पूर्व रेलवे सि‍स्‍टम पर मार्ग में उपयुक्‍त तौर पर 30 मि‍नट के लि‍ए नि‍यंत्रि‍त कि‍या जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >