सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर नियम आयुक्त ने की बैठक

आसनसोल : आसनसोल शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर जाकर कूड़ा संग्रह करने के दौरान संग्रहित कूड़े के अलग अलग प्रकारों को प्रबंधन करने के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय के एक्सक्यूटिव हॉल में निगम आयुक्त खुर्शीद अली कादरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल, सेनिटेशन स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष […]

आसनसोल : आसनसोल शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर जाकर कूड़ा संग्रह करने के दौरान संग्रहित कूड़े के अलग अलग प्रकारों को प्रबंधन करने के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय के एक्सक्यूटिव हॉल में निगम आयुक्त खुर्शीद अली कादरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. अधीक्षण अभियंता सुकमल मंडल, सेनिटेशन स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष बबीता दास, सेनिटेशन विभाग के एसआई व सुपरवाइजर आदि शामिल थे.

घर-घर जाकर संग्रहित कूड़े के प्रकारों को विभाजित कर कूड़े को उनके प्रकार एवं विशेषताओं के अनुसार प्रबंधन किये जाने के तरीकों से अधिकारियों को अवगत कराया गया. सेनिटेशन विभाग के सुपरवाइजरों को सफाई से जुड़े सफाई बंधुओं को ठोस एवं तरल कूडों को अलग अलग संग्रह करने व कार्य के दिशा निर्देश देने का आग्रह किया गया. निगम आयुक्त श्री कादरी ने कहा कि आसनसोल शहर को मॉडल शहर घोषित किये जाने के बाद शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

निगम के प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर सफाइ बंधू कूड़ा संग्रह कर रहे हैँ. उन्होंने कहा कि संग्रहित कूड़े में शामिल कई प्रकार के कूडों को उनके विशेषता के आधार पर ट्रीटमेंट प्लांट में अलग कर पुन उपयोग में लाया जायेगा. संग्रहित कूड़ों में रासायनिक विशेषता, हेजार्डस, औद्योगिक, बायो मेडिकल, ऑर्गेनिक, धातुजनित कूडे पाये जाते हैँ. जिनका ट्रिटमेंट प्लांट में अलग अलग प्रकार से प्रबंधन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >