नौवीं की छात्रा यूसरा पीएम के साथ देखेगी चंद्रयान-2 की लैंडिंग

उपलब्धि : बेलग्राम (गलसी) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा यूसरा बनेगी ऐतिहासिक पल की साक्षी राष्ट्रीय स्पेस क्विज में बनी विजेता, 10 मिनट में दिया 20 प्रश्नों का उत्तर पूरे परिवार को आमंत्रण मिला आंध्र प्रदेश जाने का बर्दवान : स्पेश क्विज में सफलता मिलने के बाद बेलग्राम (गलसी) स्थित दिल्ली पब्लिक […]

उपलब्धि : बेलग्राम (गलसी) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की नौवीं की छात्रा यूसरा बनेगी ऐतिहासिक पल की साक्षी

राष्ट्रीय स्पेस क्विज में बनी विजेता, 10 मिनट में दिया 20 प्रश्नों का उत्तर
पूरे परिवार को आमंत्रण मिला आंध्र प्रदेश जाने का
बर्दवान : स्पेश क्विज में सफलता मिलने के बाद बेलग्राम (गलसी) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा यूसरा आलम (14) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आगामी सात सितंबर को चंद्रयान-2 के चांद पर लैडिंग होते देखने का मौका आंध्र प्रदेश के इसरो रिसर्च सेंटर में मिलेगा.
छात्रा यूसरा आलम बर्दवान नगर के पीरबाहरम मुहल्ले की निवासी है. उसके पिता हासिब आलम व्यवसायी तथा ऑल आमीन मिशन से जुड़े हैं. मां फातिमा आलम गृहवधू है. स्कूल के शिक्षकों से उसने स्पेस के बारे में सुना था. बाद में उसने राष्ट्रीय स्तर के क्विज में भाग लिया. क्विज में 10 मिनट में 20 सवालों का जबाव देना था. ऑनलाइन क्विज में उसने अपनी मां के मोबाइल फोन नंबर को निबंधित कराया था. जुलाई में निबंधन का प्रक्रिया पूरी हुई थी. 29 अगस्त को उसकी मां के मोबाइल फोन में इसरो से फोन कॉल आया. पहले तो उसकी मां घबड़ा गई, क्योंकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी ने क्विज में हिस्सा लेना का निर्णय लिया है.
कॉल में बताया गया कि उनकी बेटी ने क्विज में सफलता हासिल की है तथा वह प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ आगामी सात सितंबर को इसरो के स्पेस रिसर्च सेंटर में चन्द्रयान दो को चांद पर उतरते देख सकेगी. इसके बाद पूरे परिवार को इसकी जानकारी मिली, परिवार तथा मोहल्ले में जश्न का माहौल बन गया.
इसके बाद इसरो से 30 अगस्त को ई- मेल मिला. यूसरा के साथ ही उसके माता-पिता को भी आमंत्रण मिला. पूरा परिवार छह सितंबर को आंध्र प्रदेश पहुंचेगा. परिवार के आवागमन, खाना-पीना तथा तथा ठहरने का सभी खर्च इसरो वहन करेगा. पिता हासिब आलम ने बताया कि फोन आने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली. उसकी बेटी ऐतिहासिक पल के इतिहास में शामिल होगी.
यूसरा ने कहा कि पूरे देश में आठवीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्रों के बीच इसरो ने स्पेस क्विज का आयोजन किया था. उसकी बड़ी बहन मेडिकल की छात्रा तथा बड़ा भाई डीपीएस में 11वीं कक्षा का छात्र है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >