आज पार्थिव शरीर पहुंचने की उम्मीद
कालचीनी : पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलाबारी की, जिसमें उत्तर बंगाल के डुआर्स निवासी एक भारतीय जवान शहीद हो गये. शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी की चपेट में गोरखा रेजिमेंट के नायक राजीब थापा आ गये. वह जम्मू के रजौरी सेक्टर में तैनात थे. उनका घर अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक अंर्तगत मेचपाड़ा चाय बागान के आठ नंबर सेक्शन में है.
नायक राजीब थापा के परिवार में पिता कुमार थापा, मां रीना थापा, पत्नी खुशबू थापा और आठ महीने की बेटी काव्या थापा है. पिता मेचपाड़ा चाय बागान में श्रमिक थे. इस परिवार के साथ-साथ पूरा कालचीनी इलाका शोक संतप्त है. रिश्तेदार, समाजसेवी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य लोग इस परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं. जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी तराई डुआर्स संस्कृति एवं विकास बोर्ड के चेयरमैन मोहन शर्मा, समाजसेवी असीम मजूमदार मेचपाड़ा चाय बागान पहुंचे और इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के प्रति सहानुभूति जतायी.
शहीद के मौसा अजय कुमार आले ने बताया कि डेढ़ महीने पहले राजीब छुट्टी बीता कर ड्यूटी पर गये थे. शुक्रवार सुबह राजीब के मित्रों से घटना की जानकारी मिलने के बाद से सभी स्तब्ध हैं. प्रशासनिक स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक यहां लाये जाने की उम्मीद है.
पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुआ बंगाल का लाल, जम्मू के रजौरी सेक्टर में था तैनात
आज पार्थिव शरीर पहुंचने की उम्मीदकालचीनी : पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अंधाधुंध गोलाबारी की, जिसमें उत्तर बंगाल के डुआर्स निवासी एक भारतीय जवान शहीद हो गये. शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी की चपेट में गोरखा रेजिमेंट के नायक राजीब थापा आ गये. वह जम्मू […]
