दिनहाटा : तलाक के बाद भी एक युवक अपनी पूर्व-पत्नी का पीछा नहीं छोड़ रहा था. शनिवार रात जब उसने पिस्तौल के बल पर अपनी पूर्व-पत्नी का अपहरण करने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि उसकी चलायी गोली से एक ग्रामीण जख्मी हुआ है, लेकिन पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है.उत्तेजित भीड़ ने युवक की मोटरबाइक को भी जला डाला. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना दिनहाटा के बड़ाशौलमारी इलाके की है.
पिस्तौल की जोर पर पूर्व पत्नी के अपहरण की कोशशि, आरोपी चढ़ा भीड़ के हत्थे, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
दिनहाटा : तलाक के बाद भी एक युवक अपनी पूर्व-पत्नी का पीछा नहीं छोड़ रहा था. शनिवार रात जब उसने पिस्तौल के बल पर अपनी पूर्व-पत्नी का अपहरण करने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. आरोप है कि उसकी चलायी गोली से एक ग्रामीण जख्मी हुआ है, लेकिन पुलिस ने गोली […]

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम अमल चक्रवर्ती (39) है. उसका घर दिनहाटा शहर से लगे बोआलमारी इलाके में है. पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने पास के बड़ाशौलमारी इलाके की एक युवती को झांसा देकर 2015 में रजिस्ट्री शादी कर ली थी.लेकिन जब युवती को उसके पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से 2016 में तलाक ले लिया. इसके बावजूद आरोपी युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा.
शनिवार रात अमल एक मोटरबाइक लेकर युवती के घर पहुंचा. युवती के माता-पिता पर पिस्तौल तानकर वह युवती को उठा ले जाने लगा. लेकिन उनलोगों के चिल्लाने से आसपास के लोग मौके पर जुट गये.उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस बीच खबर पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने वहां पहुंचकर युवक को छुड़ाया और दिनहाटा महकमा अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस पूरे मामले में एक पड़ोसी भी जख्मी हुआ है. वह दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. दिनहाटा एसडीपीओ मानवेंद्र दास ने कहा कि पुलिस ने पिस्तौल और युवक की बाइक को जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गयी है.