घर-घर कूड़ा संग्रह की तय राशि पर पुनर्विचार

तैयारी : आगामी दुर्गापूजा उत्सव के लिए नगर निगम ने व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू की विपक्ष के नेता तापस कवि के प्रस्ताव पर मेयर जितेन्द्र तिवारी का आश्वासन पानी, बिजली, सड़क के लिए पार्षदों को किया गया आगाह, जारी रहेंगे विकास कार्य आसनसोल : नागरिक विकास एवं उन्नयन के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय […]

तैयारी : आगामी दुर्गापूजा उत्सव के लिए नगर निगम ने व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू की

विपक्ष के नेता तापस कवि के प्रस्ताव पर मेयर जितेन्द्र तिवारी का आश्वासन
पानी, बिजली, सड़क के लिए पार्षदों को किया गया आगाह, जारी रहेंगे विकास कार्य
आसनसोल : नागरिक विकास एवं उन्नयन के मुद्दे पर नगर निगम मुख्यालय के न्यू मीटिंग रूम मुखोमुखी में नगर निगम बोर्ड की 45 वीं बैठक आयोजित हुई. निगम इलाकों में विकासमूलक और मरम्मत कार्यों को मंजूरी दी गयी. दुर्गापूजा के आगमन को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों से नये सिरे से उनके इलाके की सड़कों की मरम्मत, अंधेरे इलाकों में हाई मास्ट लाईट लगाने, पेयजल आपूर्ति के लिए निगम मुख्यालय में सूचीबद्ध आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया.
राज्य सरकार के आसनसोल शहर को मॉडल सिटी घोषित किये जाने के बाद शहर में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ढांचागत प्रणाली के विस्तार कार्य से पार्षदों को साझा किया गया और सेनिटेशन विभाग से प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूडा संग्रह करने के कार्य को गति देने का निर्देश दिया गया. आसनसोल को मॉडल शहर दिये जाने के दर्जे को जन प्रतिनिधियों को विभिन्न माध्यमों से नागरिकों के बीच प्रचारित प्रसारित करने और शहर को साफ रखने में योगदान देने का अनुरोध किया गया.
बैठक के आरंभ में दिल्ली की मुख्यमंत्री शिला दीक्षित, विश्वविख्यात फुटबाल खिलाडी पेले, कृष्णनगर के सांसद राजा मुखर्जी के स्मरण में एक मिनट का मौन रखा गया.अध्यक्षता चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने की. श्री चटर्जी ने पिछले बोर्ड की बैठक में लिये गये विकास संबंधित प्रस्तावों को पार्षदों की सर्वसम्मति से पारित कराया.
शहर में चल रहे विकासमूलक कार्योँ निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, सडक, पेयजल आपूर्ति आदि कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कुछ लोग प्रचारित कर रहे हैं कि तृणमूल विकास कार्य नहीं कर रही है. विगत सात सालों में तृणमूल के बैनर तले पूरे बंगाल में जो विकास कार्य हुए हैं.
उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. अगर किसी पार्षद को उनके वार्ड में कोई कार्य कराना हो तो वे निगम मुख्यालय में अपना आवेदन जमा कराये. डेंगू एवं मच्छरजनित रोगों से निबटने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की और से घर घर सर्वे कार्य किया जा रहा है. मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए प्रत्येक वार्ड में फोगिंग मशीन से कीटनाशक का छिडकाव व घने जंगलों का सफाया कराया गया है. मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर नगर निगम की और से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों को आगाह किया गया और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया.
पार्षदों से क्लिन आसनसोल ग्रीन आसनसोल अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में सफाई कार्य पर स्वयं नजरदारी करने और अपने इलाके में सामाजिक संगठनों एवं स्वंय सहायता समूह के साथ पौधारोपण को बढ़ावा देने को कहा गया.
मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुग्रह पर नागरिक इलाकों में विकास कार्य जारी रहेंगे. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से प्रत्येक वार्ड में जाकर जनता के मांगों को गंभीरता से लेने और परिसेवा देने का निर्देश दिया.
निगम के नेता विपक्ष तापस कवि ने घर-घर कूडा संग्रह के लिए प्रत्येक आवास से एक सौ रूपये प्रतिमाह को कम करने की मांग की. मेयर श्री तिवारी ने विचार करने का आश्वासन दिया.
मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि रॉय, मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत, मेयर परिषद सदस्य (अल्पसंख्यक उन्न्यन) मीर हासीम, मेयर परिषद सदस्य (शिक्षा) अंजना शर्मा, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, बोरो चेयरमैन संजय नोनिया, बोरो चेयरमैन शेख शानदार, बोरो चेयरमैन समित माजी,बोरो चेयरमैन बैबी बाउरी, बोरो चेयरमैन संगीता शारदा, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद सीके रेश्मा रामाकृष्णन, पार्षद कविता यादव, पार्षद उमा सर्राफ, पार्षद आशा शर्मा, पार्षद श्रावणी मंडल, पार्षद शिखा घटक, पार्षद राखी कर्मकार, पार्षद पंपा भट्टाचार्या, पार्षद गीता कोडा, पार्षद इंद्राणी आचार्या, पार्षद अमित तुल्सीयान, पार्षद बिनोद यादव, पार्षद श्रवण शाव, पार्षद तापस कवि, पार्षद प्रवीर चटर्जी, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद प्रेमनाथ साव, पार्षद कविता घोष, पार्षद अभिजीत आचार्या आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >