ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

बांकुड़ा : एक तरफ घर मे शहनाई बज रही थी भतीजी की शादी थी बराती खाना खा रहे थे. बारातियों के लिए मिठाई कम ना पड़े इसके लिए चाचा मिठाई लाने गया था. लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना घटी है जिले के गंगाजलघाटी […]

बांकुड़ा : एक तरफ घर मे शहनाई बज रही थी भतीजी की शादी थी बराती खाना खा रहे थे. बारातियों के लिए मिठाई कम ना पड़े इसके लिए चाचा मिठाई लाने गया था. लौटते वक्त ट्रक की चपेट में आने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना घटी है जिले के गंगाजलघाटी थाना अंतर्गत दुर्लभपुर के निकट लागापाड़ा मोड़ पर. खोटियाला ग्राम के वासिन्दा श्रीकांत ढांग (34) नामक युवक मिठाई लेने रात में दुर्लभपुर आया हुआ था. घर लौटते वक्त सामने जा रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने के दौरान मोटरबाइक चालक ने ट्रक के पीछे ठोकर मार दी

. सिर पर चोट लगने से घटना स्थल पर श्रीकांत ढांग की मौत ही गई एवं संदीपन घोष नामक व्यक्ति को घायल अवस्था में बांकुड़ा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पथ अवरोध चलाया. पुलिस ने सुबह शव को अंत्यपरीक्षण हेतु बांकुड़ा मेडिकल कालेज भेज दिया. बताया जाता है एक तरफ घर में खुशी का माहौल चलने के दौरान विवाह संपन्न ना हो जाने तक यह खबर नहीं पहुंचाई गई. बाद में सुबह घटना को लेकर परिवार शोकाकुल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >