डकैत कह कर ग्रामीणों को मारने के बयान ने पकड़ा तूल

पानागढ़ : बीरभूम जिले में लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा और तृणमूल के बीच चल रहे संघर्ष बढ़ती घटना को लेकर जिले के नानूर थाना क्षेत्र के बरडीही गांव पहुंचे. भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि गांव में तृणमूल समर्थक हमले के लिए प्रवेश करने की कोशिश […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले में लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा और तृणमूल के बीच चल रहे संघर्ष बढ़ती घटना को लेकर जिले के नानूर थाना क्षेत्र के बरडीही गांव पहुंचे. भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ग्रामीणों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि गांव में तृणमूल समर्थक हमले के लिए प्रवेश करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें डकैत कह कर मार देने की बात कही है.

भाजपा नेता के मीडिया में दिए गये इस बयान को लेकर तृणमूल ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है. आरोप है कि भाजपा नेता ने मीडिया के सामने ग्रामीणों को बताया कि अस्त्र-शस्त्र लेकर वे लोग तैयार रहें. कोई तृणमूल समर्थित हमलावार गांव में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो हमलावारों को डकैत कहकर जान से मारने की बात कही. इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं को तृणमूल के अत्याचार की बात बताई. इसके बाद ही उक्त भाजपा नेता ने ग्रामीणों को यह नसीहत दी, बाद में जो होगा देख लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >