अक्षय तृतीया शादी के लिए भी है फलदायी

बराकर : अक्षय तृतीया मंगलवार को विवाह के लिए भी शुभ दिन है. विवाह को लेकर इलाके के सभी लॉज बराकर सिद्देश्वरी मंदिर तथा आसपास की धर्मशाला शादी के लिए बुक हो गई हैं. अक्षय तृतीया को लेकर स्वर्ण आभूषणों के शोरूम तथा दुकाने भी सज-धज कर तैयार हो गई हैं. आभूषण के दर्जनों डिजाइन […]

बराकर : अक्षय तृतीया मंगलवार को विवाह के लिए भी शुभ दिन है. विवाह को लेकर इलाके के सभी लॉज बराकर सिद्देश्वरी मंदिर तथा आसपास की धर्मशाला शादी के लिए बुक हो गई हैं. अक्षय तृतीया को लेकर स्वर्ण आभूषणों के शोरूम तथा दुकाने भी सज-धज कर तैयार हो गई हैं. आभूषण के दर्जनों डिजाइन दुकानों में उपलब्ध हैं.

कई दुकानों में आकर्षक ऑफर भी दिये जा रहे हैं. अक्षय तृतीया को कल्याणेश्वरी मंदिर तथा बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर में दर्जनों जोड़ों के विवाह होने की संभावना है. कल्याणेश्वरी मंदिर के पुजारी दिलीप देवघरिया ने बताया कि स्थानीय तथा सीमावर्ती जिलों से भी लोग विवाह के लिए आते हैं.

इस दिन विवाह या अन्य संस्कार करने से विशेष लाभ मिलेगा. बराकर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी ब्रह्मदेव पांडेय ने बताया कि हिन्दू पंचाग के अनुसार सोलह वर्ष के बाद सूर्य, चंद्र ,शुक्र और राहु अपने उच्च राशि में रह रहे हैं और जो भी मंगल कार्य होंगे वह अत्यधिक फलदायक होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >