बाराबनी में भाजपा के दो पोलिंग एजेंटों पर हमला

आसनसोल : बाराबनी थाना अंतर्गत ईंटापाड़ा-नंदई ग्राम निवासी तथा भाजपा पोलिंग एजेंट हराधन सोरेन तथा रामलाल किस्कू की तृणमूल कर्मियों ने पिटाई की. जिससे दोनों घायल हो गये. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना बाराबनी थाना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उन्होंने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष […]

आसनसोल : बाराबनी थाना अंतर्गत ईंटापाड़ा-नंदई ग्राम निवासी तथा भाजपा पोलिंग एजेंट हराधन सोरेन तथा रामलाल किस्कू की तृणमूल कर्मियों ने पिटाई की. जिससे दोनों घायल हो गये. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना बाराबनी थाना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उन्होंने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया.

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरिजीत रायचौधरी ने बताया कि बाराबनी थाना अंतर्गत नंदई ग्राम निवासी तथा भाजपा के दो पोलिंग एजेंटों के साथ मारपीट की गई. सुबह आठ बजे घर से निकलने के क्रम में कुछ लोगो ने आकर दोनों की पिटाई कर घायल कर दिया. हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है. इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी जायेगी. तृणमूल के बाराबनी प्रखण्ड अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य असित सिंह ने कहा कि इस घटना में किसी तृणमूल कर्मी या समर्थक शामिल नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >