औसतन 79 फीसदी मतदान पूरे क्षेत्र में

16,14,917 मतदाताओं में से दो तिहाई ने किया उपयोग मताधिकार का बूथ कब्जा की छिटपुट शिकायतों के बीच पूरी प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण हिंसक गतिविधियों के संबंध में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, प्रशासन खुश आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र के 16,14,917 मतदाताओं में से करीब 79 फीसदी मतदाताओं ने सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान किया. इसके साथ […]

16,14,917 मतदाताओं में से दो तिहाई ने किया उपयोग मताधिकार का

बूथ कब्जा की छिटपुट शिकायतों के बीच पूरी प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण

हिंसक गतिविधियों के संबंध में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, प्रशासन खुश

आसनसोल : आसनसोल संसदीय क्षेत्र के 16,14,917 मतदाताओं में से करीब 79 फीसदी मतदाताओं ने सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान किया. इसके साथ ही इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में डटे 10 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो गई. पांडेश्वर, रानीगंज तथा बाराबनी के विभिन्न बूतों पर मतदान अवधि समाप्त होने के बाद भी मतदाताओं की कतार होने के कारण मतदान जारी था.

अतिरिक्त जिलाशासक (चुनाव) अरिंदम राय ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद सभी पीठासीन अधिकारी द्वारा एसएमएस के जरिये मतदान का प्रतिशत उपलब्ध न होने के कारण जिले में मतदान का सही प्रतिशत मंगलवार को उपलब्ध हो पायेगा. पांच बजे तक रिपोर्ट के आधार पर जिले में 79 प्रतिशत मतदान होने की संभावना जताई जा रही है. डीसीआरसी में सभी ईवीएम उसके साथ कागजात जमा होने पर जिले में मतदान के प्रतिशत का सही आंकड़ा निकल पायेगा.

चुनाव के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं

जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर गठित कानून व्यवस्था सेल के प्रभारी अड्डा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण प्रसाद ने बताया कि जिले में चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने के मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >