आसनसोल चेंबर की साख गिरानेवालों पर होगी कार्रवाई

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बैठक मुर्गासोल स्थित चेंबर सभागार में हुई. इसमें चेंबर के सभी वरिष्ठ सदस्य शामिल थे. चेंबर के लंबित चुनाव तथा अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई. चेंबर की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर सहमति बनी. चेंबर सचिव मनोज कुमार साहा […]

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की बैठक मुर्गासोल स्थित चेंबर सभागार में हुई. इसमें चेंबर के सभी वरिष्ठ सदस्य शामिल थे. चेंबर के लंबित चुनाव तथा अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई. चेंबर की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर सहमति बनी.

चेंबर सचिव मनोज कुमार साहा ने कहा कि पूरे राज्य में आसनसोल चेंबर सामाजिक कार्यों एवं दायित्वों के निर्वाह के लिए चर्चित है. इसके लिए चेंबर को कई बार सम्मानित किया गया है.
परंतु इस समय चेंबर की गरिमा को नष्ट करने का प्रयास हो रहा है. व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर चेंबर की अनुमति के बिना ही उसमें चेंबर के लोगो का उपयोग हो रहा है. उन्होंने कहा कि चेंबर कार्यकारिणी का चुनाव कोर्ट के आदेश के कारण लंबित हैं. जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आ जाता, तबतक चुनाव की पहल नहीं हो सकती है.
बैठक में सलाहकार आरएन यादव, श्रवण अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर पिंकी, श्याम लाल केडिया, बिनोद गुप्ता, मुकेश तोदी, एसपी खंडेलवाल, सुब्रत चटर्जी, गौरीशंकर अग्रवाल, निरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >