भाजपा समर्थक ने दवा की दुकान में की तोड़फोड़

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा थाना इलाके के 11 माईल स्थित भाजपा के कंकसा एक नंबर मंडल कमेटी के महासचिव राजीव राय के दुकान पर कल रात 11 बजे दुकान के शटर एवम घर के दरवाजे खिड़कियों पर डंडे मारे. दुकान का बोर्ड तोड़ दिया तथा उसके पड़ोस में एक पार्टी समर्थक की […]

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा थाना इलाके के 11 माईल स्थित भाजपा के कंकसा एक नंबर मंडल कमेटी के महासचिव राजीव राय के दुकान पर कल रात 11 बजे दुकान के शटर एवम घर के दरवाजे खिड़कियों पर डंडे मारे. दुकान का बोर्ड तोड़ दिया तथा उसके पड़ोस में एक पार्टी समर्थक की दवा दुकान का शोकेस भी तोड़ दिया.

इलेक्शन कमीशन के एप्प सी विजिल में शिकायत दर्ज कराई गई. रात में ही घटना स्थल पर कंकसा थाना पुलिस तथा जॉइंट बीडीओ पहुंचे. वही सूचना के बाद जिला भाजपा पार्टी के सचिव रमन शर्मा भी देर रात मौके पर पहुंचे. मंगलवार सुबह काकसा बीडीओ को घटना की लिखित जानकारी दी गई तथा केंद्रीय वाहिनी के रुट मार्च की मांग की.

जिला नेता रमन शर्मा ने बताया कि घटना के पीछे तृणमूल समर्थित पंचायत प्रधान पिंटू बागदी के लोगों का हाथ है. घटना को लेकर भाजपा नेता ने तीव्र निंदा की है. बताया जाता है कि तोड़फोड़ व हमले में दुकान में मौजूद हजारों रुपए की दवा नष्ट हो गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >