सिविक वालंटियर की नौकरी के नाम पर दर्जनों से वसूली
हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी निजी कार चालक
पुलिस छापेमारी होते ही घर से फरार, बना चुका है इकरारनामा
बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत सुभाषपल्ली निवासी विरेश नंदी, सुमित नाग, रीजू बोस तथा प्रसनजीत दे ने शिव दे उर्फ दीप के खिलाफ सिविक वोलेंटियर की नौकरी के नाम पर ठगी करने की शिकायत की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीप के घर पर छापेमारी की. लेकिन वह घर में नहीं मिला. पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.
सनद रहे कि दीप सुभाषपल्ली में किराये के मकान में पिता के देहांत के बाद से अकेला रहता है. वह निजी कार का चालक है. उसने कई अधिकारियों के वाहन भी चलाये हैं. अधिकारियो ने पहचान का झांसा देकर इलाके के नवयुवकों को सीपीवीएफ में नौकरी लगाने के नाम पर दो हजार रुपये, तीन हजार रूपये की वसूली कर चुका है.
नवयुवकों ने नौकरी नहीं मिलने पर रूपये वापस मांगें. इसी क्रम में विवाद हो गया. इसके पश्चात् इलाके के कुछ लोगो ने उसे पकडकर डांट फटकार लगाकर दस दिनो में रूपये लौटने का लिखित इकरारनामा कराया. इसके बाद से ही वह इलाके में नजर नहीं आ रहा है. जिसके बाद इलाके के लोगों ने हीरापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी.
