कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल का परिचालन शुरू

आसनसोल : होली त्योहार के दौरान भीड़ से निपटने के लिए कोलकाता से लखनऊ के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चल रही है. कोलकाता से 12, 19 एवं 24 मार्च को रवाना होकर तथा लखनऊ से 11, 18 एवं 25 को रवाना होकर ये स्पेशल ट्रेन चल रही हैं. 04205 कोलकाता – लखनऊ होली स्पेशल […]

आसनसोल : होली त्योहार के दौरान भीड़ से निपटने के लिए कोलकाता से लखनऊ के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चल रही है. कोलकाता से 12, 19 एवं 24 मार्च को रवाना होकर तथा लखनऊ से 11, 18 एवं 25 को रवाना होकर ये स्पेशल ट्रेन चल रही हैं. 04205 कोलकाता – लखनऊ होली स्पेशल (वाया बैंडेल) अपने निर्धारित दिनों में कोलकाता से 23.55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 22.15 बजे लखनऊ पहुंच रही है.

यह ट्रेन आसनसोल में इसी दिन 03.27 बजे खुल रही है. डाउन में 04206 लखनऊ– कोलकाता होली स्पेशल निर्धारित दिनों में लखनऊ से 23.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 21.45 बजे कोलकाता स्टेशन पहुंच रही है. यह ट्रेन दूसरे दिन 17.10 बजे आसनसोल से खुल रही है. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बंडेल, बर्दमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दिनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, सुल्तानपुर स्टेशनों पर रूकेगी तथा इसमें वातानुकूलित थ्री टियर,शायिका एवं द्वितीय श्रेणी की व्यवस्था है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >