वार्ड 85 में मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया सड़क का नामकरण

आसनसोल : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने गुरूवार को वार्ड संख्या 85 अंतर्गत इस्माईल इलाके में गुरूपद राय सारणी का नामकरण किया. सनद रहे कि सीटू नेता गुरूपद राय ने इस इलाके में आवेर हेड रिर्जवर के निर्माण कार्य के लिये आठ कठ्ठा जमीन अनुदान में नगर निगम को दिया है. गुरूनानक स्कूल से लेकर रेल […]

आसनसोल : मेयर जितेन्द्र तिवारी ने गुरूवार को वार्ड संख्या 85 अंतर्गत इस्माईल इलाके में गुरूपद राय सारणी का नामकरण किया. सनद रहे कि सीटू नेता गुरूपद राय ने इस इलाके में आवेर हेड रिर्जवर के निर्माण कार्य के लिये आठ कठ्ठा जमीन अनुदान में नगर निगम को दिया है. गुरूनानक स्कूल से लेकर रेल गेट तक की सड़क का नामाकरण गुरूपद राय सारणी किया गया.

एमएमआईसी (वाटर सप्लाई) पूर्णशशि राय, बोरो चेयरमैन दयामय राय, पार्षद शिवदास चटर्जी, पूर्णिमा दां, कल्याणी राय, समर राय, सचिन राय आदि उपस्थित थे. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि राज्य में बांग्लाभाषी के साथ-साथ हिन्दी भाषी बंगाली तथा उर्दू भाषी बंगाली भी रहते है. वे सभी राज्य के विकास के लिए कार्य करते है.
शहर के विकास के साथ साथ व्यक्ति का विकास भी होगा. बहुत से राजनीतिज्ञो में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता के बावजूद दिल्ली जाने का मौका नहीं मिला. राज्य की गौरव ममता बनर्जी को दिल्ली तक पहुंचाने के संकल्प को साकार करने समय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >