सीएमयू की माउथडीह कोलियरी शाखा गठित

चिनाकुड़ी : कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने माउथडीह कोलियरी में मंगलवार को बैठक कर 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया. भूदेव सिंह-शाखा अध्यक्ष तथा प्रशांत राय-सचिव बने. यूनियन के महामंत्री चंडी बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष पजय मसीह, योगेशपति त्रिपाठी आदि मौजूद थे. संचालन जीतेन्द्र सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि माउथडीह कोलियरी में इंटक कमेटी […]

चिनाकुड़ी : कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) ने माउथडीह कोलियरी में मंगलवार को बैठक कर 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया. भूदेव सिंह-शाखा अध्यक्ष तथा प्रशांत राय-सचिव बने. यूनियन के महामंत्री चंडी बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष पजय मसीह, योगेशपति त्रिपाठी आदि मौजूद थे. संचालन जीतेन्द्र सिंह ने किया. वक्ताओं ने कहा कि माउथडीह कोलियरी में इंटक कमेटी बहुत पहले से सक्रिय थी.
लेकिन कुछ माह से वह निष्क्रय हो गई थी. नये वर्ष में कमेटी पुनर्गठित की गई है. उन्होंने कहा कि कोई भी यूनियन श्रमिकों की बदौलत ही चलती है. जो यूनियन मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याओ को सुनकर नि:स्वार्थ भाव से काम करेगी, वह हमेशा आगे की ओर अग्रसर रहेगी. सभी एकजुट होकर काम करें और कोयला मजदूरों के बीच जायें.
कोयला सेक्टर में इंटक सबसे आगे है. उन्होंने भाजपा के आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कोयला कामगारों ने केंद्र सरकार को दिखा दिया कि खिलवाड़ करने का हश्र क्या होता है? पांच राज्यों में हुये चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली. चार महीने में लोकसभा चुनाव होना है. उसमे भी कोयला कामगारों की अहम् भूमिका होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >