महाकवि‍ जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह मना

आसनसोल : आसनसोल मंडल की राजभाषा कार्यान्‍वयन समि‍ति‍ की वर्ष 2018 की अंति‍म ति‍माही बैठक एवं महाकवि‍ जयशंकर प्रसाद स्‍मृति‍ समारोह सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. पर मुख्य राजभाषा अधि‍कारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल ने समि‍ति सदस्यों का स्‍वागत कि‍या. मंडल के सभी वि‍भागों में हो […]

आसनसोल : आसनसोल मंडल की राजभाषा कार्यान्‍वयन समि‍ति‍ की वर्ष 2018 की अंति‍म ति‍माही बैठक एवं महाकवि‍ जयशंकर प्रसाद स्‍मृति‍ समारोह सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई.
पर मुख्य राजभाषा अधि‍कारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल ने समि‍ति सदस्यों का स्‍वागत कि‍या. मंडल के सभी वि‍भागों में हो रहे राजभाषा वि‍षयक कार्यों की समीक्षा की गयी. श्री मि‍श्रा ने उपस्थित अधि‍कारि‍यों को राजभाषा वि‍षयक मामलों को लेकर गंभीरता से कार्य करने का अनुदेश दि‍या. जयशंकर प्रसाद की तस्‍वीर पर उन्होंने माल्यार्पण करके स्मृति समारोह का शुभारंभ कि‍या.
कनिष्ठ अनुवादक पुरूषोत्तम कुमार गुप्ता ने महाकवि‍ जयशंकर प्रसाद की जीवनी एवं रचनाओं को पावर प्‍वाइंट के माध्यम से जानकारी दी. राजभाषा वि‍भाग ने सभी शाखा अधि‍कारि‍यों को हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश उपलब्ध कराया.
वरीय मंडल इंजीनियर (समन्‍वय) एमके मीणा, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक केसरवानी, वरीय मंडल सिंगनलएवं दूरसंचार इंजीनियर एमके मिश्र, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक बीएन बास्‍की आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >