दुर्गापुर : हड़ताल के समर्थन में सीटू, इंटक की बाइक रैली

दुर्गापुर : आगामी आठ तथा नौ जनवरी को आम हड़ताल के समर्थन में रविवार को सीटू एवं इंटक कर्मियों ने बाइक रैली निकाली. रैली भिरंगी मोड से शुरू होकर इस्पात नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी. माकपा विधायक संतोष देवराय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का श्रमिक परेशान है. […]

दुर्गापुर : आगामी आठ तथा नौ जनवरी को आम हड़ताल के समर्थन में रविवार को सीटू एवं इंटक कर्मियों ने बाइक रैली निकाली. रैली भिरंगी मोड से शुरू होकर इस्पात नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरी.
माकपा विधायक संतोष देवराय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का श्रमिक परेशान है. उद्योग न लगने से बेरोजगारी बढ़ रही है. बढ़ती महंगाई से आत्महत्या की नौबत आ गई है.
केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया गया है. हड़ताल के जरिए ही जनता को अधिकार मिल सकता है. 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा. सीटू नेता विश्वरूप बनर्जी, विकास घटक, राणा सरकार, सुकुमय मंडल, प्रफुल्ल मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >