रानीगंज : स्कूल वैन का चालक नशे में गिरफ्तार

रानीगंज : रानीश्वर नंदन कॉलोनी के समीप ट्रैफिक चेक पोस्ट पर ट्रैफिक ओसी प्रसन्नजीत बसाक ने स्कूली मारूति वैन के चालक सपन बाउरी को नशे की हालत में खदेड़ कर गिरफ्तार किया. उसे रानीगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया. उस समय वैन पर डीएवी स्कूल के आठ छात्र सवार थे. श्री बसाक ने कहा […]

रानीगंज : रानीश्वर नंदन कॉलोनी के समीप ट्रैफिक चेक पोस्ट पर ट्रैफिक ओसी प्रसन्नजीत बसाक ने स्कूली मारूति वैन के चालक सपन बाउरी को नशे की हालत में खदेड़ कर गिरफ्तार किया. उसे रानीगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया. उस समय वैन पर डीएवी स्कूल के आठ छात्र सवार थे.
श्री बसाक ने कहा कि संदेह होने पर उन्होंने चालक को रोकने को कहा, परंतु चालक वैन को तेज गति से गलत दिशा की तरफ मुड़ गया. इसके बाद खदेड़ कर उसे पकड़ा गया. चालक नशे में पाया गया. वैन में सवार आठ बच्चों को उनके घर भेजा गया. सभी डीएवी स्कूल के छात्र थे. सपन जेके नगर का निवासी है. उसे पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस को सौंपा गया.
उन्होंने कहा कि वैन में कागजात भी नहीं थे. ज्ञात हो कि 10 दिनों पहले भी रानीगंज डीएवी स्कूल के छात्रों को ले जा रहे स्कूली बस के चालक को शराब के नशे में पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया था. गार्जियनों ने इसकी सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >