जामुड़िया : सिआरसोल ओसीपी में अधिकारी, कर्मियों की पिटाई

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत नार्थ सिआरसोल ओसीपी में कोयला उत्पादन के लिए किये जा रहे ब्लास्टिंग के दौरान ग्रामीणों के घरों में दरार पड़ने से उत्तेजित होकर मंगलवार को तपसी तथा आसपास के ग्राम के ग्रामीणों ने ओसीपी में पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की. असिस्टेंट मैनेजर राजीव कुमार, शांतनु कुमार, डंपर ऑपरेटर […]

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत नार्थ सिआरसोल ओसीपी में कोयला उत्पादन के लिए किये जा रहे ब्लास्टिंग के दौरान ग्रामीणों के घरों में दरार पड़ने से उत्तेजित होकर मंगलवार को तपसी तथा आसपास के ग्राम के ग्रामीणों ने ओसीपी में पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की. असिस्टेंट मैनेजर राजीव कुमार, शांतनु कुमार, डंपर ऑपरेटर एस दुबे, ऑटो इलेक्ट्रीशियन चुनमनी यादव के साथ मारपीट की गई.
सीआइएसएफ तथा जामुड़िया थाना पुलिस पहुंची एवं स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों ने पांच मोटरसाइकिल, कई डंपरों तथा शांतनु कुमार की कार में तोड़फोड़ की.
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन द्वारा ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें पड़ रही है. इसके पूर्व भी कई बार शिकायत की गई पर प्रबंधन किसी भी प्रकार की सुध नहीं ले रहा है. अंततः मजबूर होकर उन्हें यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ा. दूसरी ओर इस विषय में कुनुस्तोड़िया एरिया के महाप्रबंधक एके धर ने अनभिज्ञता जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >