जामुड़िया : केन्दा में तृणमूल ने किया शक्ति प्रदर्शन

जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल ने रविवार को न्यू केंदा मोड स्थित पार्टी कार्यालय से खास केन्दा तक जुलूस निकाला. इसके पहले भाजपा ने खास केन्दा से केन्दा फांड़ी तक जुलूस निकाला था. इस जुलूस को उसका जबाब माना जा रहा है. आगामी 19 जनवरी को ब्रिग्रेड सभा को सफल बनाने के लिए तृणमूल […]

जामुड़िया : जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल ने रविवार को न्यू केंदा मोड स्थित पार्टी कार्यालय से खास केन्दा तक जुलूस निकाला. इसके पहले भाजपा ने खास केन्दा से केन्दा फांड़ी तक जुलूस निकाला था. इस जुलूस को उसका जबाब माना जा रहा है.
आगामी 19 जनवरी को ब्रिग्रेड सभा को सफल बनाने के लिए तृणमूल के केंदा पार्टी कार्यालय से खासकेन्दा तक निकाले गये जुलूस में कई नेता शामिल हुए. खासकेन्दा में सभा की गई. पश्चिम बर्दवान जिला परिषद अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट्राचार में डूब गई है यही कारण है कि भाजपा बीते दिनों सभी विधानसभा चुनावों में हार गई.
जामुड़िया पंचायत समिति के अध्यक्ष सह तृंका ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी उर्फ मुकुल ने कहा कि आगामी 19 जनवरी को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में तृणमूल के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, जिला परिषद सदस्य बकुल मंडल, पंचायत समिति सदस्य अनिमेष बनर्जी, चुरुलिया के उपप्रधान प्रदीप मुखर्जी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >