रामदेव इंटरप्राइजेज में लगी आग, 15 लाख की क्षति

आसनसोल : आसनसोल एनएस रोड स्थित सिंधी धर्मशाला के पास में उषा कंपनी के अधिकृत डीलर रामदेव इन्टरप्राइजेज की दुकान में मंगलवार की सुबह छह बजे धुआं के साथ आग की लपटें निकलते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनंद पारिक तथा स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक रंजीत साव को इसकी सूचना दी. श्री […]

आसनसोल : आसनसोल एनएस रोड स्थित सिंधी धर्मशाला के पास में उषा कंपनी के अधिकृत डीलर रामदेव इन्टरप्राइजेज की दुकान में मंगलवार की सुबह छह बजे धुआं के साथ आग की लपटें निकलते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनंद पारिक तथा स्थानीय लोगों ने दुकान के मालिक रंजीत साव को इसकी सूचना दी.
श्री साव दुकान पहुंचे और देखा कि दुकान का सारा समान आग की लपटो की चपेट में आ चुका है. आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई. दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. घटनास्थल पर आसनसोल के दमकल विभाग के दो यूनिट कर्मियो ने आकर आग बुझाने की कवायद शुरू की. इमारत की उपरी मंजिल में रहने वाले लोगो को वहां से बाहर निकाला गया. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह सात बजे आग पर नियंत्रण पा लिया.
श्री साव ने दुकान की हालत देख फूट-फूट कर रोना शुरू कर दिया. उन्होने कहा कि जीवन भर की कमाई स्वाहा हो गई. दुकान में रखी उषा, सिंगर कंपनी की मशीनें, पंखे, मिक्सर आदि समान जल कर राख हो गये. इस घटना में करीब 15 लाख रूपये की क्षति हुई. पास की दुकान में खड़ी बाइक की सीट तथा कई पुर्जे जल गये. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. वरना आग अन्य दस दुकानो में भी लग सकती थी. इस प्रकार की घटना में एक दूसरे से सटी दुकानों में आग तेजी से फैलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >