शिव प्रधानमंत्री, अन्य देवी-देवता दिखेंगे सहयोगी मंत्री

आसनसोल : केएसटीपी सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी सेक्टर (एच) एडीडीए में आयोजित दुर्गोत्सव में इस बार राजनीतिक संगठनों के विकास के मुद्दों को पूजा का थीम बनाया है. इसी आधार पर पंडाल का निर्माण किया गया है. पूजा मंडप के दोनों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है. पूजा मंडप […]

आसनसोल : केएसटीपी सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी सेक्टर (एच) एडीडीए में आयोजित दुर्गोत्सव में इस बार राजनीतिक संगठनों के विकास के मुद्दों को पूजा का थीम बनाया है. इसी आधार पर पंडाल का निर्माण किया गया है. पूजा मंडप के दोनों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है.
पूजा मंडप के एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी योजनाओं ‘कन्याश्री’, ‘सबुज साथी’ को दर्शाया गया है. उन्नयन एवं विकास को केंद्र कर पूजा मंडप में जनसाधारन के लिए विकास को प्राथमिकता दिये जाने का संदेश दिया गया है. मंडप के साथ ही प्रतिमाओं को भी विकास के थीम पर विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है.
माता दुर्गा को मुख्यमंत्री, भगवान गणेश के प्रतिमा को वाणिज्य मंत्री, लक्ष्मी जी को वित्त मंत्री, सरस्वती को शिक्षा मंत्री, कातिर्क को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में दर्शाया गया है. भगवान शिव को प्रधानमंत्री के रूप में दर्शाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >