दुर्गापुर : शहर के पुराने पूजा आयोजको में से एक बेनाचिती मध्यांचल स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा कमेटी 1968 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ कर रहा है. इस वर्ष भी कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की जा रही है.
पूजा कमेटी के सचिव विद्युत मंडल ने बताया कि इस वर्ष हिमांचल के शिव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. बांस, प्लाइवुड, सोला सहित अन्य सामग्री का उपयोग पंडाल का निर्माण में किया जा रहा है.
सोला का प्रयोग अधिक हो रहा है. मंदिर के परिवेश के अनुसार विद्धुत सज्जा की व्यवस्था की गई है. पंडाल के दोनों किनारे पर विद्युत सज्जा की जायेगी. लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस, दमकल के अलावा फ़र्स्ट एड की भी व्यवस्था रखी गई है.
राज्य पुलिस के अलावा,निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक की तैनाती की जायेगी. पंडाल और उसके चारो ओर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. इसके अलावा पुजा के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
