काल्पनिक शिव मंदिर को आकर्षक बनायेगी बिजली सज्जा

दुर्गापूजा : शहर के पुराने पूजा आयोजकों में से एक सिटी सेंटर की सीमेंट पार्क दुर्गापूजा कमेटी 1972 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ करती है. पिछले साल पूजा कमेटी ने मूर्ति निर्माण सहित कई पुरस्कार पाये थे. कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की जा रही […]

दुर्गापूजा : शहर के पुराने पूजा आयोजकों में से एक सिटी सेंटर की सीमेंट पार्क दुर्गापूजा कमेटी 1972 से दुर्गापूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ करती है. पिछले साल पूजा कमेटी ने मूर्ति निर्माण सहित कई पुरस्कार पाये थे. कमेटी की ओर से पूजा की तैयारी बड़े ही धूमधाम से की जा रही है. पूजा कमेटी के संयुक्त सचिव राजेश खान ने बताया कि कुछ अलग करने की चेष्टा की जा रही है.
काल्पनिक शिवमंदिर का निर्माण किया जा रहा है. आर्टिस्ट चंचल आचार्य परिकल्पना को मूर्त रूप दे रहे हैं. बांस, प्लाइवुड, सोला सहित अन्य सामग्री उपयोग कर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. मंदिर के परिवेश के अनुसार विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है. पंडाल के दोनों किनारे पर विद्युत सज्जा की जाएगी. लोगों की सुरक्षा के लिये पुलिस, दमकल के अलावा फ़र्स्ट एड की भी व्यवस्था रखी गई है.
राज्य पुलिस के अलावा,निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवकों को तैनात किया जायेगा. पंडाल और उसके चारों ओर सीसीटीवी लगाये जायेंगे. उद्घाटन के दिन जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया जायेगा. इसके अलावा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >