पारबेलिया कोलियरी में मां-बेटे का आमरण अनशन

नितुरिया/आद्रा : ईस्टर्न कोलफ़ील्ड लिमिटेड को कोलियरी के लिए जमीन देने के 12 वर्ष बाद भी नियोजन नहीं मिलने के विरोद में नितुरिया की आदिवासी महिला मंगली मार्डी तथा उसके पुत्र ने पारबेलिया कोलियरी के मेनगेट के समक्ष गुरूवार से आमरण अनशन शुरू किया. सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक एमके जोशी ने कहा कि जमीन से […]

नितुरिया/आद्रा : ईस्टर्न कोलफ़ील्ड लिमिटेड को कोलियरी के लिए जमीन देने के 12 वर्ष बाद भी नियोजन नहीं मिलने के विरोद में नितुरिया की आदिवासी महिला मंगली मार्डी तथा उसके पुत्र ने पारबेलिया कोलियरी के मेनगेट के समक्ष गुरूवार से आमरण अनशन शुरू किया. सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक एमके जोशी ने कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेज जमा नही होने के कारण नियोजन लंबित है.
नितुरिया थाना अंतर्गत दुबेश्वरी ग्राम निवासी मंगली मार्डी की 1.30 एकड़ जमीन प्रबंधन ने वर्ष 2006 में पारबेलिया कोलियरी ओसीपी के लिए अधिग्रहित किया. इसके बदले मंगली ने नियोजन की मांग की. उसे बताया गया कि कम से कम दो एकड़ जमीन अधिग्रहित होने पर ही एक नियोजन देने का कानूनी प्रावधान है. इसके बाद दूसरे चरण में कंपनी ने उसका 0.70 एकड़ जमीन अधिग्रहित की.
उसका कहना है कि इस प्रावधान को पूरा करने के बाद भी उसे नियोजन नहीं मिला है. उसने कई बार इस संबंध में कोलियरी, एरिया से लेकर मुख्यालय तक अधिकारियों से गुहार लगाई. लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. कई बार उसने आंदोलन भी किया. उसका प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा. आखिरकार उसने अपने बेटे के साथ आमरण अनशन करने का निर्णय लिया.
उसने कहा कि अधिकारी जान-बूझ कर टाल-बहाना कर रहे हैं. दुबेश्वरी ओसीपी के लिए उसकी अधिग्रहित जमीन से पूरा कोयला भी निकाल लिया गया और अब तक नौकरी नहीं मिली. एरिया महाप्रबंधक श्री जोशी ने कहा कि उसे हर स्तर पर सहायता दी जायेगी. जांच करने पर पता चला है कि उसने जमीन से संबंधित दस्तावेज जमा ही नहीं किया है. इसके कारण नियोजन में विलंब हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >