शराब की दुकान हटाने के लिये महिलाओं का हंगामा

बांकुड़ा : शहर के सिनेमा रोड स्थित इलाके की शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पर स्थानीय महिलाओं ने जमकर बवाल काटा. खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. पूछताछ के लिये पुलिस एक व्यक्ति को थाना ले गयी है. महिलाओं का आरोप है कि प्रतिदिन यहां शराब […]

बांकुड़ा : शहर के सिनेमा रोड स्थित इलाके की शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पर स्थानीय महिलाओं ने जमकर बवाल काटा. खबर पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. पूछताछ के लिये पुलिस एक व्यक्ति को थाना ले गयी है.
महिलाओं का आरोप है कि प्रतिदिन यहां शराब पीने के बाद शराब उत्पात मचाते हैं. स्कूल, कॉलेज की छात्राएं ट्यूशन आने-जाने में असुरक्षित महसूस करती है. इसी कारण शराब की दुकान को यहां से हटाकर अन्यत्र ले जाने की मांग की जा रही है.
विशिष्ट समाजसेवी एवं इलाके के बाशिन्दा शेखर चौधरी ने कहा कि इलाके में शराब की दुकान पर शराबियों का जमघट लगने से युवतियों, महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
घटना के सिलसिले में पुलिस को अवगत कराया गया है. स्थानीय लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया है. बांकुडा थाना पुलिस ने बताया कि सिनेमा रोड में शराब की दुकान होने पर आपत्ति जताते हुये स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज की है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >