भाजपा के बंगाल बंद को विफल करने सड़क पर उतरेगी तृणमूल

रानीगंज : सोमवार को इतवारी मोड़ में तृणमूल ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.तृणमूल नेता आलोक बोस ने कहा कि 26 सितंबर को भाजपा की ओर से बंगाल बंद को विफल करने के लिये तृणमूल कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि इस्लामपुर गोली कांड के खिलाफ 26 सितंबर को भाजपा की ओर से 12 […]

रानीगंज : सोमवार को इतवारी मोड़ में तृणमूल ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.तृणमूल नेता आलोक बोस ने कहा कि 26 सितंबर को भाजपा की ओर से बंगाल बंद को विफल करने के लिये तृणमूल कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि इस्लामपुर गोली कांड के खिलाफ 26 सितंबर को भाजपा की ओर से 12 घंटे के बंगाल बंद को विफल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने कमर कस ली है.
बंद के नाम पर भाजपा राज्य में अशांति फैलाने की साजिश कर रही है. लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता इस साजिश को विफल कर देंगे. मौके पर निगम के एमएमआईसी (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत ने कहा कि भाजपा कामकाजी दिवस को बर्बाद करना चाहती है. 12 घंटे की हड़ताल से दैनिक मजदूरों के परिवार वाले भूखे रहेंगे. सरकारी कार्यालय बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
राज्य का काफी नुकसान होगा. जनता जागरूक होकर बंद को विफल बनाये. मौके पर युवा तृणमूल नेता मोहम्मद अशरफ खान, सौमित्र बनर्जी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >