दुर्गापुर : दुर्गापुर के मेनगेट स्थित इस्पात भवन के समक्ष 10 सितंबर को होने वाली सभा को लेकर तृणमूल ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पाडियाल व चेयरमैन वी शिवदासन दासू ने डीएसपी के सीईओ एके रथ को पत्र के जरिये सूचित किया है.
पत्र में किसी भी तृणमूल ट्रेड यूनियन के नाम पर आयोजित सभा को मान्यता नहीं देने अथवा उनके किसी भी प्रतिनिधि के साथ भेंट नहीं करने की अपील की गई है. तृणमूल के बैनर तले किसी भी ट्रेड यूनियन का जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना सभा करना मान्य नहीं होगा. अगर ऐसा होता है तो इसका दायित्व डीएसपी प्रबंधन को लेना होगा.
