बांकुड़ा : हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

बांकुड़ा : खाने की तलाश में रविवार की रात बांकुडा सदर थाना अंतर्गत बेलबनी अंचल के कालज्यूडी ग्राम पहुंचे हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने एक गुमटी एवं दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इलाके के आईसीडीएस केंद्र का दरवाजा तोड़कर मिड डे मील के लिये रखे अनाज को चट कर […]

बांकुड़ा : खाने की तलाश में रविवार की रात बांकुडा सदर थाना अंतर्गत बेलबनी अंचल के कालज्यूडी ग्राम पहुंचे हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने एक गुमटी एवं दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया है.
इलाके के आईसीडीएस केंद्र का दरवाजा तोड़कर मिड डे मील के लिये रखे अनाज को चट कर गये. हाथियों के तांडव से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों का कहना कि हाथियों के तांडव के कारण शाम के वक्त निकलना दूभर हो जाता है. भोजन की तलाश में हाथियों ने गांव की कई दुकानों को नष्ट कर दिया है. घटना की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे वन अधिकारियों को घेरकर ग्रामीणों ने विरोध जताया.
बेलबनी वन विभाग के अधिकारी अशोक कर्मकार ने कहा कि रात में दो हाथियों ने खाने की तलाश में उत्पात मचाया. ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. नुकसान के मुआवजा के लिये कोई आवेदन करता है तो सरकारी नियमानुसार व्यवस्था होगी. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में खेतों में अनाज नहीं मिलने के कारण हाथी गांवों की ओर कूच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >