आड़सा में यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी, खलासी की मौत, 20 घायल

आद्रा : पुरूलिया जिले के आड़सा थाना अंतर्गत कोड़ांग गांव से गुजरते वक्त यात्रियों से भरी बस तालाब में उलट गयी. दुर्घटना में खलासी संतोष राजवाड़ा(58) की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार को 10 बजे हुयी घटना से गांव में खलबली है. संतोष केना थाना […]

आद्रा : पुरूलिया जिले के आड़सा थाना अंतर्गत कोड़ांग गांव से गुजरते वक्त यात्रियों से भरी बस तालाब में उलट गयी. दुर्घटना में खलासी संतोष राजवाड़ा(58) की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार को 10 बजे हुयी घटना से गांव में खलबली है. संतोष केना थाना अंतर्गत जामगड़िया गांव का रहने वाला था.
पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह पुरूलिया-जमशेदपुर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से एक बस पुरूलिया से बागमुंडी की ओर जा रही थी. खड़ा थाना अंतर्गत पदमपुकुर तालाब के समक्ष बस अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. घटना में संतोष राजवाड़ा(58) की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गये.
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय निवासी तथा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच घायलों को पुरूलिया सदर अस्पताल भेजा. इसमें से पांच की हालत गंभीर बताई गयी है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि नियंत्रण खोने के कारण ही दुर्घटना हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >