उप डाकघर में दो हफ्ते से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री सेवा बंद, ग्राहक परेशान, अधिकारियों, कर्मियों पर लगाया उदासीनता का आरोप

पानागढ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार उप डाकघर में अधिकारियों तथा कर्मियों की उदासीनता के कारण पिछले 15 दिनों से डाकघर पहुंच रहे ग्राहकों तथा साधारण लोगों को स्पीड पोस्ट तथा रजिस्ट्री आदि की सेवा से वंचित होना पड़ रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग उक्त पोस्ट ऑफिस से खाली हाथ तथा उदास होकर […]

पानागढ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार उप डाकघर में अधिकारियों तथा कर्मियों की उदासीनता के कारण पिछले 15 दिनों से डाकघर पहुंच रहे ग्राहकों तथा साधारण लोगों को स्पीड पोस्ट तथा रजिस्ट्री आदि की सेवा से वंचित होना पड़ रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग उक्त पोस्ट ऑफिस से खाली हाथ तथा उदास होकर लौट रहे हैं.
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से पानागढ़ बाजार उप डाकघर के अधिकारियों तथा कर्मियों की उदासीनता के कारण उन्हें पोस्टल सेवा से वंचित होना पड़ रहा है. मुख्य रूप से स्पीड पोस्ट तथा रजिस्ट्री आदि का टोकन नहीं रहने के कारण ही उन्हें समस्या उत्पन्न हो रही है.
पोस्ट ऑफिस के एक अधिकारी ने पूछे जाने पर बताया कि बर्दवान डाकघर से टोकन नहीं मिलने के कारण समस्या हो रही है. राखी के समय बढ़ रही परेशानी से महिला बहनों के को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन दर्जनों महिलाएं हाथ में राखी लेकर पोस्ट ऑफिस जा रही है. उसी तरह पुनः राखी हाथ में लिये लौट जा रही है.
न तो स्पीड पोस्ट हो रहा है, न ही रजिस्ट्री हो रही है. एक महिला माया रानी मंडल ने बताया कि 15 दिनों से वह पोस्ट ऑफिस में राखी लेकर घूम रही है. प्रतिदिन सुबह पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद वह जाती है लेकिन उसे बैरंग ही लौट जाना पड़ रहा है. रजिस्ट्री नहीं हो रही है, न ही स्पीड पोस्ट हो रहा है. विभाग के कर्मी आज, कल लगाये हुये हैं.
पानागढ़ रेलपार निवासी बी गोराई, एलआईसी एजेंट सियाराम मिश्रा जैसे दर्जनों लोगों का आरोप है कि विभाग की उदासीनता के कारण ही पिछले 15 दिनों से पोस्टल सेवा से वंचित होना पड़ रहा है. प्रतिदिन लोग पोस्ट ऑफिस की उदासीनता के कारण बैरंग लौट रहे हैं.. स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री नहीं हो रही है. अधिकारियों का व्यवहार भी लोगों के साथ अच्छा नहीं है.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पानागढ़ बाजार उप डाक विभाग के खिलाफ घोर आक्रोश है. मजबूर होकर दुर्गापुर, बर्दवान जाकर रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट करना पड़ रहा है. साधारण लोगों के साथ ही सरकारी, गैरसरकारी व अन्य विभागों के पोस्टल कार्य भी इस सुविधा से वंचित हो रहे हैं. उनकी भी परेशानी बढ़ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >