दुर्गापुर : प्रदर्शन कर भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग

दुर्गापुर : तृणमूल सांसद सह तृणमूल युवा राज्य अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को वीरभूम में खुले मंच से हत्या की धमकी दिये जाने को लेकर तृणमूल समर्थकों में रोष है. शनिवार को दुर्गापुर के विभिन्न थानों में धमकी देने वाले भाजपा नेता निर्मल चंद्र मंडल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मांगों […]

दुर्गापुर : तृणमूल सांसद सह तृणमूल युवा राज्य अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को वीरभूम में खुले मंच से हत्या की धमकी दिये जाने को लेकर तृणमूल समर्थकों में रोष है.
शनिवार को दुर्गापुर के विभिन्न थानों में धमकी देने वाले भाजपा नेता निर्मल चंद्र मंडल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मांगों से संबंधी ज्ञापन थाना प्रभारियों के हाथों में सौंपा गया. कोकओवेन थाना के समक्ष प्रदर्शन कर रहे तीन नंबर ब्लॉक के अरविंद नंदी, आशीष केश ने कहा कि बयानबाजी करने वाले भाजपा नेता को अविलंब गिरफ्तार करना होगा.
भाजपा खुले मंच से धमकी देकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रही है. ऐसे सांप्रदायिक शक्ति के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस हमेशा आंदोलन करती रहेगी. भाजपा नेता बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रशासन को उक्त भाजपा नेता को अविलंब गिरफ्तार करना होगा अन्यथा संगठन लगातार आंदोलन करेगा. दुर्गापुर थाना के समक्ष तृणमूल ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. पूर्व पार्षद पल्लव रंजन नाग, शुभ सिंह राय सहित कई नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >