रानीगंज के छह परीक्षार्थियों को सीए में मिली सफलता

रानीगंज : चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ. रानीगंज के परीक्षार्थियों ने सपलता हासिल की. पीएन मालिया रोड निवासी कमल छाबड़ा के पुत्र रजत छाबड़ा ने सफलता हासिल की. उसने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा आसनसोल के सेंट विसेंट हाई स्कूल से तथा कक्षा बारहवीं की परीक्षा दुर्गापुर डीएवी मॉडल […]

रानीगंज : चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ. रानीगंज के परीक्षार्थियों ने सपलता हासिल की.
पीएन मालिया रोड निवासी कमल छाबड़ा के पुत्र रजत छाबड़ा ने सफलता हासिल की. उसने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा आसनसोल के सेंट विसेंट हाई स्कूल से तथा कक्षा बारहवीं की परीक्षा दुर्गापुर डीएवी मॉडल स्कूल से हुई.
चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा की तैयारी करके परीक्षा में सफलता हासिल की है. कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से किसी बड़े प्रतिष्ठान में कार्य करना चाहता है. सफलता का श्रेय माता-पिता एवं बहनों को दिया.
तिलक रोड निवासी रितेश खेतान के पुत्र ऋषभ खेतान ने परीक्षा में सफलता हासिल की. वह भी कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से बड़े प्रतिष्ठान में कार्य करना चाहता है. वह अपनी सफलता का श्रेय मां बबीता खेतान तथा पिता रितेश खेतान को देते हैं. ऋषव की प्रारंभिक शिक्षा रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल तथा उच्च माध्यमिक की परीक्षा दुर्गापुर डीएवी मॉडल हाई स्कूल से हुई है.
एतवारी मोड़ के व्यवसायी शिवशंकर सर्राफ की पुत्री उमंग सर्राफ ने भी सफलता हासिल की. उसने सफलता का श्रेय अभिभावक एवं अपनी कड़ी मेहनत को दिया. वह कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से जॉब करना चाहती है.
शहर निवासी हरविंदर सिंह के पुत्र हरमीत सिंह को भी सफलता मिली है. माता पिता तथा परिवार के सदस्य उसकी सफलता से काफी प्रसन्न है. हरमीत भी बड़ी कंपनी में कार्य करना चाहता हैं.
राजपाड़ा के व्यसायी पवन कजोरिया के पुत्र अनूप कजोरिया ने सफलता हासिल की है. उसकी मां सुमन कजोरिया काफी खुश है. उन्होंने बताया कि उसका पुत्र बचपन से ही मेधावी है. अनूप कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से बड़े प्रतिष्ठान में कार्य करना चाहता है. रानीगंज की छात्रा पायल केडिया ने भी सफलता हासिल की है. वह भी जॉब करना चाहती है.
रानीगंज इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के चैयरमैन महेश कालोटिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफल सभी छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने बताया कि रानीगंज शहर में चार्टर्ड अकाउंटेंट की संख्या की काफी बढ़ोतरी हुई है कोलकाता के पश्चात रानीगंज शहर में इतनी बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट सफल हुए हैं.
प्रखंड विकास अधिकारी डॉ प्रशांत महतो, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, विधायक रुनु दत्ता ने सफल छात्र-छात्राओं को सफलता की बधाई दी है तथा उन्हें शहर का गर्व बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >