आसनसोल : हैदराबाद के श्री भवानी ज्वेलरी से एक किलो स्वर्ण व चांदी के आभूषण तथा साढ़े चार लाख रुपये कैश लूटने के मामले में स्थानीय दुकान मालिक जयराम चौधरी की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने रेलपार श्रीनगर इलाके में छापेमारी कर आरोपी सुनील महतो तथा उसकी सहयोगी महिला सुनीता महतो को गिरफ्तार किया.
पकड़े गए दोनों आरोपी हैदराबाद के अमीरपुर निवासी हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये तथा आधा किलो आभूषण बरामद किया है. आरोपियों को शुक्रवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया गया जहां हैदराबाद पुलिस के जांच अधिकारी ने इनकी पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड की मांग महकमा कोर्ट से की.
एसीजेएम कोर्ट ने आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर उन्हें हैदराबाद पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में तारानगर के निवासी दुकान मालिक जयराम चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते तीन जुलाई को एक पुरुष व एक बुरका पहनी हुई महिला दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर साढ़े चार लाख रुपये तथा एक किलो स्वर्ण व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गये थे. ज्ञात हो कि इस घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
जिसके बाद पुलिस ने अपनी छानबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी आसनसोल में अपने रिश्तेदार के घर पर छिपे हैं. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस के मदद से इन्हें गिरफ्तार कर लिया. जल्द ही हैदराबाद पुलिस इन्हें वहां के स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी.
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
आसनसोल. आसनसोल दक्षिण सर्किल आबकारी बिभागीय पुलिस ने कुमारपुर में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ गणेश साव को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत मंजूर कर उसे रिहा कर दिया. ज्ञात हो कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दर्जनों बोतल शराब बरामद किया
