बस की चपेट में आकर छात्र की मौत

पानागढ/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत पंचाननतला में सड़क पर तीव्र गति से आ रही बस की चपेट में आकर रोहित मल्लिक (12) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह थाना क्षेत्र के उरंगाबाद गांव का रहने वाला था. शाम को गाफुलिया बाजार से घर लौट रहा था, तभी दाईहाट से […]

पानागढ/बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत पंचाननतला में सड़क पर तीव्र गति से आ रही बस की चपेट में आकर रोहित मल्लिक (12) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह थाना क्षेत्र के उरंगाबाद गांव का रहने वाला था.
शाम को गाफुलिया बाजार से घर लौट रहा था, तभी दाईहाट से बर्दवान रूट की एक बस ने उसे कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वह स्थानीय स्कूल में आठवीं में पढता था. बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आधे घंटे तक पथावरोध कर विरोध जताया. मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने परिस्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >