डीटी (ऑपरेशन) एसके झा ने लिया सीएमडी का प्रभार

सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के तकनीकी निदेशक (ऑपरेशन) सुनील कुमार झा को कंपनी के सीएमडी के अतिरिक्त प्रभार मिला है. उन्होंने शनिवार को ही प्रभार ग्रहण कर लिया. कोयला मंत्रालय ने इस आशय का आदेश शनिवार को जारी कर दिया. इसके पहले सीएमडी का प्रभार बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह के […]

सांकतोड़िया : ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के तकनीकी निदेशक (ऑपरेशन) सुनील कुमार झा को कंपनी के सीएमडी के अतिरिक्त प्रभार मिला है. उन्होंने शनिवार को ही प्रभार ग्रहण कर लिया. कोयला मंत्रालय ने इस आशय का आदेश शनिवार को जारी कर दिया. इसके पहले सीएमडी का प्रभार बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह के पास था.
जानकारी के अनुसार ईसीएल के तत्कालीन सीएमडी सुब्रत चक्रवर्ती 31 मार्च को सेवानिवृत हुए थे. उसके बाद ही कोयला मंत्रालय ने बीसीसीएल के सीएमडी श्री सिंह को ईसीएल का अतिरिक्त सीएमडी का प्रभार दिया था. श्री सिंह ने एक अप्रैल, 2018 को ही ईसीएल में सीएमडी के लिए योगदान दिया था. ईसीएल के स्थाई सीएमडी पद के लिए चार महीना पहले ही पब्लिक सलेक्शन ऑफ इंटरप्राइजेज द्वारा पीएस मिश्रा के नाम की अनुशंसा की थी. परंतु भिजिलेन्स द्वारा अभी तक क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण कंपनी को स्थाई सीएमडी नहीं मिल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >