बेटी के इलाज के लिए राज्य सरकार से गुहार

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत श्याम व्यू पार्क (मोहिशीला) निवासी सुदीप पात्र की पांच वर्षीय पुत्री सिउली पात्र ब्रेन हेम्रेज से ग्रसित है. आर्थिक तंगी के कारण सुदीप अपनी पुत्री का इलाज कराने में असमर्थ है. एमआरआई रिपोर्ट के मुताबिक उसके ब्रेन में आधात के कारण रक्त जम गया है. जिसके कारण सिउली का […]

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत श्याम व्यू पार्क (मोहिशीला) निवासी सुदीप पात्र की पांच वर्षीय पुत्री सिउली पात्र ब्रेन हेम्रेज से ग्रसित है. आर्थिक तंगी के कारण सुदीप अपनी पुत्री का इलाज कराने में असमर्थ है. एमआरआई रिपोर्ट के मुताबिक उसके ब्रेन में आधात के कारण रक्त जम गया है. जिसके कारण सिउली का दिमाग कार्य नहीं कर रहा है.
वर्दवान के सार्जन से सलाह करने पर उनको पता चला कि अभी ऑपरेशन के माध्यम से जमे हुये रक्त ब्रेन से निकालने से सिउली ठीक हो सकती है. अपनी बच्ची के इलाज के लिये मंत्री के पास मदद की गुहार लेकर गये. उन्होने पीजी अस्पताल के नाम पत्र लिख दिया. उनका पत्र लेकर पीजी अस्पताल में जाने के बाद सीट नहीं मिली. जिसको लेकर कोलकाता के विधायक मृणमय माजी से संपर्क किया. साथ मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट आवास तक के चक्कर लगाये. लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं मिल रहा है. उन्होने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से मदद की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >