तृणमूल प्रत्याशी का पोस्टर विकृत करने का आरोप

मदम लोकसभा क्षेत्र के कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 35 पूर्वी बेलघरिया के जतिन दास नगर इलाके के दमदम लोकसभा से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय के समर्थन में लगाये गये बैनर को विकृत कर दिया गया.

बैरकपुर. दमदम लोकसभा क्षेत्र के कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड 35 पूर्वी बेलघरिया के जतिन दास नगर इलाके के दमदम लोकसभा से तृणमूल प्रत्याशी सौगत राय के समर्थन में लगाये गये बैनर को विकृत कर दिया गया. घटना का आरोप भाजपा व माकपा कार्यकर्ताओं पर लगा है. पोस्टर पर सौगत राय की तस्वीर पर क्रॉस लगाया गया है और नीचे लिखा है कि सांसद पांच साल से इलाके में नजर नहीं आये हैं, दोबारा ऐसा सांसद नहीं चाहिये.तृणमूल ने बेलघरिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है. भाजपा व माकपा नेताओं ने इसमें अपने कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इनकार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >